Friday, February 13, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडराजकीय इंटर कॉलेज द्वारीखाल में आयोजित हुआ करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

राजकीय इंटर कॉलेज द्वारीखाल में आयोजित हुआ करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

पौड़ी-  विकासखण्ड द्वारीखाल स्थित राजकीय इंटर कॉलेज द्वारीखाल में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 40 छात्राओं ने भाग लिया। बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रीति अरोड़ा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और करियर प्लानिंग पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से निर्धारित करें और अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।

केन्द्र प्रशासक वन स्टॉप सेंटर लक्ष्मी रावत ने अधिवक्ता और न्यायिक सेवाओं से संबंधित करियर विकल्पों की जानकारी साझा की। उन्होंने एलएलबी सहित आवश्यक शैक्षणिक तैयारियों के साथ-साथ बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथाओं के प्रति बच्चों को जागरुक किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में करियर को लेकर जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करना था। विशेषज्ञों ने छात्राओं से उनके करियर लक्ष्यों को निर्धारित करने और आत्मविश्वास के साथ उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में शिक्षक राजेश भारद्वाज, शिवरतन नेगी, सीमा एवं विनोद भारद्वाज, डॉ. ऋषि रावत (चिकित्साधिकारी), राकेश रावत (डाक सहायक), नीरज कुमार (शाखा प्रबंधक, एसबीआई), राजमोहन नेगी (पीटीए अध्यक्ष), गीता देवी (सुपरवाईजर), राकेश सिंह (कनिष्ठ सहायक), एनएनएम जितेन्द्र रावत आदि ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित करियर विकल्पों और अनुभव साझा किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments