Monday, January 12, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडराष्ट्रीय राजमार्ग-534 के दुगड्डा–गुमखाल खंड के 2-लेन उन्नयन को ₹392.52 करोड़ की...

राष्ट्रीय राजमार्ग-534 के दुगड्डा–गुमखाल खंड के 2-लेन उन्नयन को ₹392.52 करोड़ की स्वीकृति

पौड़ी- जनपद पौड़ी गढ़वाल में राष्ट्रीय राजमार्ग-534 (पूर्व नाम NH-119) के दुगड्डा से गुमखाल तक 18.10 किमी लंबाई के मार्ग को पेव्ड शोल्डर सहित 2-लेन में विकसित किए जाने हेतु भारत सरकार द्वारा ₹392.52 करोड़ की लागत स्वीकृत की गयु है। इस परियोजना का उद्देश्य उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के मध्य सड़क संपर्क को सुदृढ़ करना तथा क्षेत्रीय आवागमन को सुरक्षित एवं सुगम बनाना है।

केंद्रीय सड़क यातायात मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि यह मार्ग कोटद्वार–लैंसडाउन–पौड़ी–श्रीनगर कॉरिडोर का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो लैंसडाउन कैंटोनमेंट क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। परियोजना के पूर्ण होने से चारधाम यात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा तथा रक्षा आवागमन एवं प्रशासनिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस परियोजना को स्वीकृति प्रदान किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि श्रीनगर से कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग-534 की लंबाई 135.47 किलोमीटर है, जिसके 18.10 किलोमीटर लंबाई के मार्ग को 2-लेन करने की स्वीकृति दी गयी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के “कनेक्टिविटी से विकास” के विज़न के अनुरूप दुगड्डा–गुमखाल खंड का 2-लेन उन्नयन राज्य के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा अंतरराज्यीय संपर्क को और अधिक मजबूत करेगा।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने परियोजना के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मार्ग के उन्नयन से क्षेत्रवासियों को सुरक्षित व सुगम यातायात सुविधा मिलेगी। इससे स्थानीय व्यापार, पर्यटन, रोजगार तथा प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच सुदृढ़ होगी और जनपद के समग्र विकास को गति मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments