Friday, February 13, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडहरिद्वार में देवडोलियों और लोक देवताओं की शोभायात्रा के लिए भव्य तैयारियों...

हरिद्वार में देवडोलियों और लोक देवताओं की शोभायात्रा के लिए भव्य तैयारियों का आश्वासन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुम्भ मेले में उत्तराखंड की देवडोलियों, लोक देवताओं के प्रतीकों और चल विग्रहों के स्नान एवं शोभायात्रा के लिए भव्य एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्भ मेला हमारी महान धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का महापर्व है। हरिद्वार कुम्भ में देवडोलियों के दिव्य स्नान और शोभायात्रा के आयोजन से देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक गरिमा और समृद्ध लोक परंपरा के दर्शन कर सकेंगे।

इस संबंध में मुख्यमंत्री धामी से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभा यात्रा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर कुम्भ मेला 2027 में देवडोलियों की शोभायात्रा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हर्षमणी व्यास सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments