Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडजिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया

जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया

देहरादून, । जिलाधिकारी सविन बसंल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनी। दूर दराज से पंहुचे लोगों ने निजी भूमि पर कब्जा, भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, सिंचाई गूल, बाढ सुरक्षा, बिजली का बिल माफी, आर्थिक सहायता, दैवीय आपदा में क्षति, मुआवजा आदि से जु़ड़ी 121 शिकायतें रखी। जिनमें से अधिकतर शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया गया। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता पर उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। नींबू वाला निवासी विशाखा वर्मा ने बैंक ऋण माफ कराने को लेकर जिलाधिकारी ने शीघ्र प्रकरण की जांच कर सीएसआर से पीडित महिला की मदद हेतु सीएसआर में प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नवाकोट निवासी जयमल सिंह ने भूमि की अदला बदली में कूटरचित हस्ताक्षर कर जमीन धोखाधड़ी की शिकायत पर एसडीएम को 15 दिनों के भीतर मामले की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वही नेहरूग्राम निवासी सुषमा ने न्यायालय के द्वारा पारित वादग्रस्त भूमि का विभाजन न होने तक निर्माण कार्य पर रोक के आदेश के बावजूद अवैध तरीके से बाहरी लोगों बसाए जाने की शिकायत पर एमएनए नगर निगम को न्यायालय के आदेशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। दिव्यांग गौरव कुमार ने रोजगार चाहने की बात पर एएसडीएम को प्रार्थी को किसी कंपनी में रोजगार हेतु व्यवस्था करने को कहा। ग्राम पंचायत सहसपुर के वार्ड-4 में खाली की पुलिया से जंगलात चौकी तक सड़क की स्थिति बेहद खराब होने की शिकायत पर डीडीओ सहसपुर और एएमए जिला पंचायत को मार्ग ठीक कराने के निर्देश दिए गए।
ग्राम फूलेत माजरा भैकली खाल में आपदा प्रभावितों ने दैवीय आपदा से हुई क्षतिपूर्ति हेतु आर्थिक सहायता के लिए एसडीएम सदर को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम सैबूवाला निवासी मेहर सिंह ने दैवीय आपदा में पूरा घर और कृषि भूमि क्षतिग्रस्त होने पर आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। जिस पर तहसीलदार को मौका मुआयना कर आपदा मानकों के अनुसार सहायता राशि वितरण कराने के निर्देश दिए। भूस्खलन से प्रभावित जाखन के समस्त ग्राम वासियों ने क्षतिग्रस्त भवनों का स्थायी समाधान होने तक विस्थापित परिवारों को नियमित किराया सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध पत्र प्रस्तुत किया। जिस पर एसडीएम विकास नगर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments