Warning: include_once(/home/u445257189/domains/uttaranchalsanchetna.com/public_html): failed to open stream: No such file or directory in /home/u445257189/domains/uttaranchalsanchetna.com/public_html/index.php on line 2

Warning: include_once(): Failed opening '' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php74/usr/share/pear') in /home/u445257189/domains/uttaranchalsanchetna.com/public_html/index.php on line 2
केदारनाथ धाम के कपाट दीपावली के दो दिन बाद भैया दूज के पावन पर्व पर 23 अक्टूबर को बंद होंगे - उत्तरांचल संचेतना
Tuesday, December 2, 2025
Homeउत्तराखंडकेदारनाथ धाम के कपाट दीपावली के दो दिन बाद भैया दूज के...

केदारनाथ धाम के कपाट दीपावली के दो दिन बाद भैया दूज के पावन पर्व पर 23 अक्टूबर को बंद होंगे

देहरादून, । भले ही मानसून सीजन निपट गया हो, लेकिन केदारनाथ हाईवे की बदहाल स्थिति नहीं सुधरी है। सोनप्रयाग-गौरीकुंड मोटरमार्ग तो सोनप्रयाग और मुनकटिया के पास अभी भी जानलेवा बना हुआ है। यहां पहाड़ी से बोल्डर गिरने का लगातार खतरा बना हुआ है। यात्रा सीजन में तो इन दो स्थानों पर बार-बार पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण कई दिनों तक यात्रा को भी स्थगित करना पड़ा। जबकि, मुनकटिया में तो कई वाहन भी बोल्डरों की चपेट में आए। खासकर हाईवे रामपुर और डोलिया देवी के पास हाईवे का बुरा हाल है। वहीं, रामपुर में हाईवे हर साल लगातार नीचे की ओर धंस रहा है। यहां पर वाहन फंस रहे हैं और फिर उन्हें धक्का लेकर आर-पार करवाया जा रहा है।
फाटा के पास रामपुर में केदारनाथ हाईवे हर साल लगातार नीचे की ओर धंस रहा है। विभाग की ओर से यहां पर मानसूनी सीजन के बाद लाखों रुपए की लागत से हाईवे का ट्रीटमेंट किया जाता है, लेकिन फिर स्थिति जस की तस हो जाती है। इन दिनों रामपुर में हाईवे पर कई भारी वाहन भी फंस रहे हैं, जिन्हे धक्का मारकर या फिर जेसीबी के सहारे आर-पार करवाया जा रहा है।
बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट दीपावली के दो दिन बाद भैया दूज के पावन पर्व पर 23 अक्टूबर को बंद होंगे। पिछले साल की यात्रा की तुलना में इस बार कपाट पहले बंद हो रहे हैं। जबकि, पिछले साल की तुलना में यात्री भी कम पहुंच रहे हैं। पिछले साल पूरे सीजन के दौरान 19 लाख के आस पास भक्तों ने बाबा केदार के दर्शन किए थे। जबकि, अभी तक 15 लाख 85 हजार से ज्यादा भक्त दर्शन कर चुके हैं।
डोलिया देवी के पास भी केदारनाथ हाईवे की बदहाल स्थिति है। कुछ समय पहले ही यहां पर हाईवे का डामरीकरण किया गया था, लेकिन मानसूनी सीजन में बोल्डर गिरने के कारण हाईवे का डामर उखड़ चुका है। हाईवे पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। यात्री और स्थानीय लोगों के वाहन हिचकोले खाकर आवाजाही कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments