Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडभारी बारिशः घर में फंसे 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

भारी बारिशः घर में फंसे 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

देहरादून, । लगातार हो रही बारिश के बीच एसएसपी अजय सिंह द्वारा स्वयं हर स्थिति की मॉनिटरिंग करते हुए दून पुलिस को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एसएसपी अजय सिंह द्वारा स्वयं हर स्थिति की मॉनिटरिंग करते हुए दून पुलिस को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है, साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ पुलिसकर्मियों को 24 घंटे तैयारी की हालत में रखने तथा भारी बारिश के कारण लगातार नदी/नालों के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए नदी किनारे रहने वाले लोगों को सचेत करते हुए संवेदनशील स्थानों से लोगों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के निर्देश दिए गए हैं।
देर रात्रि में थाना नेहरू कॉलोनी के दीपनगर रिस्पना नदी के किनारे का पुश्ता धंसने तथा उससे कुछ मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई, उक्त सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा, मौके पर नदी का पुश्ता धंसने से 5 मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिनमे से एक मकान के अंदर चारकृपांच लोग फंस गये थे, उक्त सभी मकानों में जाने का रास्ता नदी के किनारे के पुश्ते से ही था। पुलिस द्वारा भारी बारिश के बीच तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए क्षतिग्रस्त मकान के पीछे की दीवार को तोड़कर मकान में फॅसे पांचों व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकालते हुए सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया तथा सुरक्षा की दृष्टि से क्षतिग्रस्त मकानों के आसपास के मकानों को भी खाली करा कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। इसके अतिरिक्त प्रेमनगर क्षेत्र में भी भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने से नंदा की चौकी में नदी किनारे झुग्गी झोपड़ियां में रहने वाले लोगों को भी पुलिस द्वारा रात्रि में गुप्त स्थान से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। दून पुलिस द्वारा लगातार हर स्थिति पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा नदी/नालों के किनारे भ्रमणशील रहते हुए लोगों को लाउड हेलरों के माध्यम से सचेत किया जा रहा है। जनपद क्षेत्र में गत रात्रि से लगातार हो रही बारिश के कारण कही सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments