Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडनव विवाहिता का शव मिलने से सनसनी मंगलौर पुलिस ने मकान का...

नव विवाहिता का शव मिलने से सनसनी मंगलौर पुलिस ने मकान का ताला तुड़वाया

हरिद्वार, । जिले के मंगलौर कस्बे में एक बंद मकान में नव विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला का शव कई दिन से बंद मकान के अंदर पड़ा हुआ था। पड़ोसियों को मकान से दुर्गंध आने पर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने जेबा के पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची मंगलौर पुलिस ने मकान का ताला तुड़वाया। अंदर दाखिल हुई पुलिस टीम हैरान रह गई। पुलिस ने मकान के अंदर जाकर देखा तो एक महिला का शव पड़ा हुआ था। शव के चेहरे और गले पर निशान दिखाई दिए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के मुताबिक साल 2025 जनवरी माह में उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर निवासी समीर उर्फ राजा ने उत्तर प्रदेश के ही रामपुर निवासी जेबा खानम उर्फ मोना से लव मैरिज की थी। जेबा की बड़ी बहन तरन्नुम ने बताया कि शादी के बाद से दोनों हरिद्वार के मंगलौर कस्बे के पठानपुरा मोहल्ला स्थिति नबी कॉलोनी में रह रहे थे। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद मकान में ताला लगा होने के कारण पुलिसकर्मी पड़ोस में ही चल रहे निर्माणाधीन मकान से समीर के मकान में दाखिल हुए। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल करने के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई गई। जेबा के शव के गले और चेहरे पर निशान मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। मंगलौर कस्बे में महिला का शव मिला है। शव के गले पर निशान मिले हैं। चेहरा बुरी हालत में है। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। महिला का पति फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments