Friday, May 15, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडरेस्क्यू टीम ने चालक के शव को बाहर निकाला मौके पर ही...

रेस्क्यू टीम ने चालक के शव को बाहर निकाला मौके पर ही मौत

टिहरी, । थत्यूड मोटर मार्ग पर बंदरकोट से दो किलोमीटर आगे एक डंपर वाहन खाई में गिर गया। इस दौरान चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहंुची रेस्क्यू टीम ने चालक के शव को बाहर निकाला। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, डंपर संख्या( यूके16 सीए 0375) रात करीब 12 बजे सड़क की दीवार बैठने के कारण 50 मीटर खाई में जा गिरा। जहां वाहन चालक रितेश पुत्र रघुदास ग्राम बागी जौनसार की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के समय अन्य वाहन चालकों ने मृतक को वाहन निकालने की बहुत कोशिश की लेकिन शव ट्रक के नीचे फसे होने के कारण सफल नहीं हो सके। रात्रि में 112 के माध्यम से पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही कैपटी पुलिस, नैनबाग पुलिस व एसडीआरएफ डाकपत्थर व 108 की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद मृतक को टीम ने बाहर निकाला। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments