Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडअनिल बलूनी ने महाविद्यालय को गोद लिया

अनिल बलूनी ने महाविद्यालय को गोद लिया

रुद्रप्रयाग, । गढ़वाल लोक सभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने गोद लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। केदारनाथ उपचुनाव के समय अनिल बलूनी ने महाविद्यालय को गोद लिया था और कॉलेज के कायाकल्प का संकल्प लिया था। सांसद बलूनी ने विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल के साथ महाविद्यालय का निरीक्षण किया और प्रभारी प्रधानाध्यापक दलीप सिंह बिष्ट एवं शिक्षक व छात्रों से महाविद्यालय से संबंधित समस्याओं को सुना। उन्होंने अध्यापकों एवं छात्रों के साथ इस पर विस्तृत चर्चा की, जिससे कॉलेज को एक बेहतरीन कॉलेज बनाया जा सके।
बलूनी ने कहा कि मेरी परिकल्पना में कॉलेज का कायाकल्प करने का अर्थ केवल कॉलेज भवन की रंगाई-पुताई करना नहीं है और ना ही सिर्फ नया बोर्ड लगा देना है, बल्कि मेरा सपना है कि अगस्त्यमुनि कॉलेज न सिर्फ उत्तराखंड में, बल्कि भारतवर्ष के अच्छे कॉलेजों में से एक कॉलेज हो। कॉलेज में डिजिटल बोर्ड लगे, अच्छा फर्नीचर लग जाए और छात्र-छात्राओं के लिए कुछ सुविधाएं बढ़ जाएं और टीचर के लिए अच्छा अध्ययन कक्ष-विश्राम कक्ष हो, इस पर काम होना चाहिए। साथ ही, कॉलेज में अच्छा स्पोर्टस ग्राउंड हो, एक अच्छा जिमनेजियम हो, कॉलेज में अच्छी लैबोरेटी हो, एक अच्छा कैफेटेरिया हो, कॉलेज की सभी वाशरूम अच्छे हों, छात्रों-शिक्षकों के लिए वह सभी सुविधाएं हो, जो राष्ट्रीय स्तर के अच्छे कॉलेजों में उपलब्ध है। मेरा उद्देश्य पठन-पाठन के लिए बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ छात्र-छात्राओं को बेहतरीन करियर गाइडेंस उपलब्ध कराना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments