Saturday, May 24, 2025
Homeउत्तराखंडसूर्यकांत धस्माना को कांग्रेस पार्टी में उपाध्यक्ष (प्रशासन एवं संगठन) की महत्वपूर्ण...

सूर्यकांत धस्माना को कांग्रेस पार्टी में उपाध्यक्ष (प्रशासन एवं संगठन) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई

देहरादून, । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने निर्णय लिया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के विधिवत गठन तक प्रदेश कार्यालय से होने वाली संगठनात्मक गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु सूर्यकांत धस्माना प्रदेश उपाध्यक्ष (प्रशासन/संगठन) के रूप में कार्य करेंगे। उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे नियमित रूप से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी संचालन में सहयोग करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सूर्यकांत धस्माना लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं और संगठन को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके व्यापक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा, जिससे प्रदेश कांग्रेस संगठन और प्रशासन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर समस्त कांग्रेस जनों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments