Friday, March 14, 2025
Homeउत्तराखंडजनता ने अपना काम किया, अब सभी निकायों में विकास का ट्रिपल...

जनता ने अपना काम किया, अब सभी निकायों में विकास का ट्रिपल इंजन दौड़ेगा : महेंद्र भट्ट

देहरादून, । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नवनिर्वाचित महापौर, निकाय अध्यक्षों समेत सभी जनप्रतिनिधियों को उनके शपथग्रहण पर हार्दिक बधाई दी है। वहीं समस्त शहरवासियों को भी शुभकामना देते हुए विश्वास दिलाया कि जनता ने अपना काम किया, अब सभी निकायों में विकास का ट्रिपल इंजन दौड़ेगा। वहीं पक्ष विपक्ष सभी से विकसित और समृद्ध शहर निर्माण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वाहन किया है।
उन्होंने अपने बयान में निकायों में संपन्न हुए शपथ ग्रहण के साथ शहरी सरकारों के गठन पर खुशी जताई है। वहीं सभी भाजपा के चुने हुए महापौरों, नगरपालिका अध्यक्षों, नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ सभी पार्षदों, सभासदों एवं वार्ड मेंबरों को उनके जनसेवा की भूमिका के लिए बधाई दी है। साथ ही सभी निर्दलीय एवं विपक्ष के जनप्रतिनिधियों को भी उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामना दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दलगत राजनीति से इतर सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि, एकजुट होकर जनता की सेवा में तत्पर होंगे।
वहीं जनमानस को भी उनकी नई शहरी सरकारों के कार्यभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्हें भरोसा दिलाते हुए कहा, आप सभी ने चुनाव के अपने दायित्व का निर्वहन कर दिया है, अब सभी जनप्रतिनिधि मिलजुल कर विकास और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। प्रदेश, डबल इंजन की सरकार में पूर्व ही तेजी से विकसित होने की दिशा में बढ़ रहा है। अब निकायों में तीसरा इंजन लगने से शहरी क्षेत्रों में विकास की रफ्तार, और अधिक तेज होने वाली है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात, नागरिक सुलभता, पर्यावरण और व्यवस्था प्रबंधन को प्राथमिकता से लिया जाए। क्योंकि देवभूमि को विकसित राज्य बनाने के लिए हमे अपने शहरों को पूर्णतया विकसित करना बेहद आवश्यक है। हमे विश्वास है कि सभी एकजुट होकर, जनसहयोग से विकसित शहर और समृद्ध शहरवासियों का लक्ष्य शीघ्र पूरा करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments