Saturday, March 15, 2025
Homeउत्तराखंडआर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है : यशपाल

आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है : यशपाल

देहरादून, । नेता प्रतिपक्ष यशपाल की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता मनोज खुल्बे एवं महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री कुमुद खुल्बे ने हल्द्वानी नगर निगम के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी के लालडॉट स्थित चुनाव कार्यालय में कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं करन माहरा व यशपाल आर्य के नेतृत्व के प्रति आस्था प्रकट करते हुए अपने दर्जनों साथियों सहित भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों का माला पहना कर स्वागत कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलवाते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि अन्य दलों ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार को जोड़ने के साथ ही जो कठिन समय में पार्टी के साथ रहेें हैं उन कांग्रेसजनों के हितों की भी रक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि मनोज खुल्बे एवं कुमुद खुल्वे कांग्रेस पार्टी के मजबूत कार्यकर्ता रहे हैं उनकी घर वापसी व उनके साथियों के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से निश्चित रूप से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी तथा नगर निकाय चुनाव में भी पार्टी को आशातीत सफलता प्राप्त होगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं जिला प्रभारी गोविन्द ंिसह कुंजवाल, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविन्द सिंह बिष्ट, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व प्रमुख भोला भट्ट आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments