Wednesday, July 9, 2025
Homeउत्तराखंडकेदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित

केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित

रुद्रप्रयाग, । लम्बे समय के इंतजार के बाद केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने लगी है। इसके अलावा केदारघाटी में भी बारिश ने दस्तक दे दी है। बारिश से फसलों में नई ऊर्जा का संचार होने लगा है। वहीं शिव-पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में हल्की बर्फबारी से स्थानीय लोगों के चेहरे खिले हुए हैं। बता दें कि लम्बे समय के बाद केदारनाथ धाम में बर्फबारी हो रही है। रविवार रात से केदारनाथ में हल्की-हल्की बर्फबारी हो रही है, जिस कारण धाम में ठण्ड का प्रकोप बढ़ गया है। बर्फबारी होने से पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हो गए हैं। मजदूर धाम में बर्फबारी बंद होने का इंतजार कर रहे हैं, जबकि रात के समय तापमान माइनस डिग्री तक पहुंच रहा है। बर्फ पिघलाकर पानी का उपयोग किया जा रहा है। इन दिनों सौ के करीब मजदूर धाम में पुनर्निर्माण कार्यों में जुटे हुए हैं, जो बर्फबारी होने के बाद से ठंड का सामना कर रहे हैं। केदारनाथ धाम में दो इंच तक बर्फ जम गई है, जिससे पुनर्निर्माण कार्यों पर भी ब्रेक लग गया है। वहीं शिव-पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में हल्की बर्फबारी हो रही है, जबकि केदारघाटी में बारिश की दस्तक से फसलों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
इधर, खूबसूरत पर्यटक स्थलों में भी बर्फबारी होने से सैलानियों के चेहरे खिल उठे हैं, जबकि इन स्थानों पर रोजगार करने वाले व्यापारियों में भी उम्मीद जगी है। मिनी स्विटजरलैंड के रूप में प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चोपता-दुगलबिटटा में भी खूब बर्फबारी हो रही है। यहां बर्फबारी होने के बाद पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया है। हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के बाद निचले क्षेत्रों में जोरदार ठंड पड़ रही है। मिनी स्विटजरलैंड के रूप में प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चोपता-दुगलबिटटा में बर्फबारी जारी है। सीजन की पहली बर्फबारी के बाद पर्यटकों का यहां पहुंचना शुरू हो गया है। चोपता के हरे बुग्याल बर्फबारी के बाद अब सफेद नजर आ रहे हैं। पर्यटक स्थलों में बर्फबारी होने से स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। उन्हें उम्मीद है कि पर्यटक स्थलों में बर्फबारी होने के बाद सैलानियों की भीड़ उमड़ेगी। लम्बे समय से सैलानी बर्फबारी होने का इंतजार कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments