Tuesday, January 27, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडजनता ऐसा विधायक चुने जो क्षेत्र के विकास में ‘ट्रिपल इंजन’ जोड़े...

जनता ऐसा विधायक चुने जो क्षेत्र के विकास में ‘ट्रिपल इंजन’ जोड़े : रेखा

रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि,। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रचार को तेज कर दिया है। रेखा आर्या ने आज क्षेत्र के अगस्त्यमुनि नगर मंडल के अंतर्गत सिल्ली, सौडभटगाँव, क्यार्क, नाकोट और बनयाडी गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर अपनी पार्टी की उम्मीदवार आशा नौटियाल के लिए वोट मांगे। जन संवाद के दौरान मंत्री रेखा आर्या ने जनता की समस्याओं और चुनौतियों को गंभीरता से सुना और चुनाव के उपरांत उनके निराकरण का आश्वासन भी दिया। अपने संबोधन में मंत्री रेखा आर्या ने केदारवसियों से कहा कि यह सरकार बनाने का चुनाव नहीं बल्कि अपनी विधानसभा के लिए एक समर्पित और उचित प्रतिनिधि चुनने का चुनाव है। रेखा आर्या बोलीं कि जनता ऐसा विधायक चुने जो क्षेत्र के विकास में ‘ट्रिपल इंजन’ जोड़े और क्षेत्र वासियों के लिए समर्पित होकर कार्य करे।मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा ने मातृशक्ति के रूप में बहन शैला रानी रावत जी को केदारनाथ के प्रतिनिधित्व का अवसर दिया था  और एक बार फिर भाजपा ने महिला पर भरोसा जताकर मातृशक्ति के रूप में आशा नौटियाल को केदारनाथ विधानसभा का प्रत्याशी बनाया है।यह पार्टी की महिला हितैषी नीति का ही प्रमाण है, इसीलिए हम केदार की जनता से अनुरोध करते है कि आगामी 20 तारीख़ को कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी बहन आशा नौटियाल को भारी मतों से विजयी बनाएं। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि केदारनाथ के पूर्व में विधायक रहे कांग्रेस प्रत्याशी, अपने विधायक रहते विधायक निधि तक को पूरा खर्च नहीं कर पाए थे। इसीलिए जनता अब आशा नौटियाल के रूप मे एक ऐसा विधायक चुनने जा रही है जोकि केवल और केवल क्षेत्र के विकास हेतु संकल्पित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments