Tuesday, July 8, 2025
Homeउत्तराखंडसीएम प्रतिबद्ध, जमीनों की खरीद फरोख्त की चल रही जांच, जल्द नतीजे...

सीएम प्रतिबद्ध, जमीनों की खरीद फरोख्त की चल रही जांच, जल्द नतीजे आयेंगे सामने

देहरादून, । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट  ने कहा कि अब तक हर वायदे पर खरा उतरे सीएम पुष्कर सिंह धामी से जनता की उम्मीद है और निश्चित रूप से राज्य के भू कानून का समाधान होगा। उन्होंने भू कानून को लेकर एकाएक कांग्रेस की सक्रियता और झुंझलाहट को राजनीति से प्रेरित बताया। भट्ट ने कहा कि भाजपा ने जन अपेक्षाओं के अनुरूप 2007 मे भी पूर्ववर्ती कांग्रेस कार्यकाल मे बने भू कानून मे संशोधन किया था। एक बार फिर राज्य के मौलिक स्वरूप को बनाये रखने तथा सांस्कृतिक सरंक्षण के लिए जन अपेक्षाओं की खातिर भू कानून मे बड़ा बदलाव कर इसे कड़ा किया जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी इसके लिए बजट सत्र मे कानून लाने की घोषणा कर चुके हैं। ऐसे मे तय है कि राज्य का नया और कड़ा भू कानून अस्तित्व मे आने वाला है। नये भू कानून से पहले पूर्व मे हुई अवैध खरीद फरोख्त और अनियमिताओं की जांच जरूरी है और इसके लिए जिलाधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्तराखण्ड मे नगर निकाय क्षेत्र से बाहर र्ढाइ  सौ वर्ग मीटर भूमि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति खरीद सकता है, किंतु एक परिवार के कई सदस्यों के नाम पर खरीद फरोख्त के मामले आने पर जांच करायी जा रही है। वहीं पर्यटन, उद्योग आदि व्यवसायिक गतिविधियो के लिए अनुमति लेकर भूमि प्रयोजन के अनुरूप उपयोग नही किया है उनकी भी जांच की जा रही है। प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों की संपत्ति राज्य सरकार मे निहित होगी। पूर्व मे हुए बदलाव अगर जन हित मे सही साबित नही हुए तो उन्हे नये भू कानून मे कोई स्थान नही मिलेगा। उन्होंने कहा कि जार्ज एवरेस्ट मामले मे भी कांग्रेस जान बूझकर तथ्यों की अनदेखी का ढोंग कर रही है। वर्ष 2015 में जॉर्ज एवरेस्ट हरीश रावत  सरकार द्वारा पहले 2 साल के लिए उसके बाद दूसरे ऑर्डर में 20 प्लस 5 अर्थात 25 वर्षों के लिए राजस एविएशन को दिया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments