Tuesday, January 13, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंड230 किलो सोने की चोरी की जांच का क्या हुआ?

230 किलो सोने की चोरी की जांच का क्या हुआ?

देहरादून, । उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केदारनाथ विधानसभा चुनाव में अपनी हार निश्चित देखते हुए मुख्यमंत्री केदारनाथ दौरे पर आज जिस प्रकार घोषणाओं की झड़ी लगा रहे हैं वे केवल उनकी चुनावी रेवड़ियां हैं परन्तु असल में भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को केदारनाथ क्षेत्र की जनता की समस्याओं से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी अपनी धार्मिक यात्रा पर उत्तराखण्ड आकर यहां की भोली-भाली जनता को छलने का काम करते रहे और अब पुष्कर सिंह धामी कोरी घोषणाओं की रेवडी बांट कर जनता की भावनाओं से खेल रहे हैं।   प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सवाल करते हुए कहा कि यदि उन्हें केदारनाथ की इतनी चिंता है तो उन्हें वहां की जनता को बताना चाहिए कि भगवान शंकर के ज्योतिर्लिंग से 230 किलो सोने की चोरी की जांच का क्या हुआ?  उन्होंने पूछा कि स्वयं मुख्यमंत्री की मौजूदगी में नई दिल्ली में केदारनाथ से शिला लेजाकर मन्दिर के निर्माण की इजाजत किसने दी और जब मन्दिर निर्माण स्थगित हो गया तो जो चंदा मन्दिर के नाम पर आया है वह मन्दिर समिति के खाते में क्यों नहीं आया? मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिस शिला को केदारनाथ से दिल्ली ले गये थे वह शिला अभी तक केदारनाथ वापस क्यों नहीं आई?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments