Tuesday, July 8, 2025
HomeUncategorizedडॉ. मनमोहन सिंह को जन्म दिन की शुभकामनाएं : माहरा

डॉ. मनमोहन सिंह को जन्म दिन की शुभकामनाएं : माहरा

देहरादून, । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को उनके जन्म दिन के अवसर पर प्रदेश के कांग्रेसजनों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। करन माहरा ने अपने बधाई संदेश में डॉ. मनमोहन सिंह को जन्म दिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ0 मनमोहन सिंह जी ने एक कुशल अर्थशास्त्री के रूप में प्रशासनिक पदों से लेकर भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देश की अर्थ व्यवस्था को एक नया आयाम दिया तथा 10 वर्ष तक प्रधानमंत्री के रूप में देश को प्रत्येक क्षेत्र में आगे ले जाने का काम किया। डॉ. मनमोहन सिंह गरीबों, मजदूरों, किसानों व ग्रामीणों की पीड़ा को भलीभांति समझते हैं। उन्होेंने कहा कि हम उत्तराखण्ड प्रदेश के सभी कांग्रेसजन डॉ. मनमोहन सिंह जी की लम्बी आयु की कामना करते हुए आशा करते हैं कि उनके मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी तथा उनका सानिध्य हमें सदैव प्राप्त होता रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments