Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकेंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे जानकारी...

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे जानकारी दी

हल्द्वानी, । केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शुक्रवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता कर केन्द्र सरकार द्वारा आमजनमानस के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे विस्तृत जानकारी दी। श्री टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री  के 100 दिन पूरे होने पर सामाजिक ढॉचे पूर्ण करने हेतु 100 दिनों मे 15 लाख करोड के निवेश पूर्ण कर लिए है। उन्होंने कहा अल्मोडा -बागेश्वर रोड में लगभग 4.50 करोड केे पहले पैकेज का काम शुरू किया है साथ ही काठगोदाम से नैनीताल को टू लेन करने जा रहा है तथा ज्योलिकोट से भवाली कैची बाईपास होते हुए अल्मोडा से रानीखेत पाडूखोला होते हुए कर्णप्रयाग तक तथा अल्मोडा से पनार तक टू लेन किया जायेगा। वही धारचूला से गुंजी तक टू लेन लगभग उत्तराखण्ड की सभी एनएच की रोड का टू लेन किया जाना है।
श्री टम्टा ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के 58 किलोमीटर में एक लेनध्इंटरमीडिएट लेन से दो लेन चैड़ीकरण का कार्य रू0 384.00 करोड़ की लागत से दिनांक 07.09.2024 को अवार्ड कर दिया गया है। जिससे लिपुलेख से माउंट कैलाश के दर्शन सुगम हो जायेंगे । चीन बॉर्डर की सीमावर्ती कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा इसके अलावा वहा सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी बढावा मिलेगा और इससे रोजगार में भी वृद्धि होगी। कार्य के निर्माण की अवधि 2 वर्ष रखी गयी है। चारधाम परियोजना के अन्तर्गत केदारनाथ एवं यमुनोत्री को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के सड़क निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति (एचपीसी) से दिनांक 12.07.2024 को हरी झंडी मिल गयी है। इससे यमुनोत्री में 25.08 किलोमीटर में 2-लेन चैड़ीकरण का कार्य कराया जा सकेगा तथा केदारनाथ में शेष 13 किलोमीटर को दो लेन में चैड़ा किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments