Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडपर्यटन मंत्री महाराज ने जागड़ा पर्व की तैयारियों को लेकर बैठक ली

पर्यटन मंत्री महाराज ने जागड़ा पर्व की तैयारियों को लेकर बैठक ली

देहरादून,। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने जौनसार भाबर के प्रमुख तीर्थ स्थल हनोल स्थित महासू देवता मंदिर में राजकीय मेला ष्जागड़ा पर्वष् की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को गढ़ी कैंट स्थित आई.एच.एम. परिसर में जौनसार भाबर के प्रमुख तीर्थ स्थल हनोल स्थित ष्महासू देवता मंदिरष् में 06-07 सितम्बर, 2024 को होने वाले राजकीय मेला जागड़ा पर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आरटीओ, उप जिलाधिकारी, चकराताध्अध्यक्ष, हनोल मंदिर समिति, लोक निर्माण विभाग, महाप्रबंधक, जल संस्थान तथा अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में एक बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हनोल मंदिर राज्य ही नहीं अपितु पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। महासू देवता मंदिर में पूजन दर्शन के लिए उत्तराखण्ड सहित अन्य प्रदेशों से भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं इसलिए उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो हमें इस बात का विशेष ध्यान रखना है। परिवहन एवं संड़कों की कनेक्टिविटी के साथ साथ पार्किंग और ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त होनी चाहिए। साफ-सफाई का ध्यान रखने के अलावा शौचालयों का उचित प्रबंध होना चाहिए। स्वास्थ्य सेवाओं, बिजली, पानी, जनरेटर की व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए और श्रृद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में दो समय के भण्डारे की व्यवस्था होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments