Tuesday, June 24, 2025
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को गैरसैण के समग्र विकास का आश्वासन दिये

मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को गैरसैण के समग्र विकास का आश्वासन दिये

देहरादून, । मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में आयोजित विधानसभा के मानसून सत्र के सफल आयोजन के लिए श्रमिकों, शासन व प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों को धन्यवाद दिया। भराड़ीसैंण में आम जनता से भेंट कर जनसमस्यायें सुनी और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री आवास भराड़ीसैंण रात्रि विश्राम किया। सीएम ने क्षेत्रवासियों को गैरसैंण के समग्र विकास का आश्वासन दिया। कहा भराड़ीसैंण में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसंैण में आयोजित विधानसभा के मानसून सत्र के सफल आयोजन के लिए श्रमिकों, शासन व प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों को  धन्यवाद दिया है। उन्होंने भराडीसैण में आम जनता से भेंट कर जन समस्यायें सुनी तथा अधिकारियों को समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री आवास भराडीसैण में रात्रि विश्राम किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को गैरसैण के समग्र विकास का आश्वासन देते हुए कहा कि भराडीसैण में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा तथा ग्रीष्मकालीन राजधानी के अनुरूप गैरसैण क्षेत्र के अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जायेगा। रात्रि प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने कई जन प्रतिनिधियों से भी भेंट की तथा राज्य के विकास से जुडे विषयों पर उनसे चर्चा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments