Warning: include_once(/home/u445257189/domains/uttaranchalsanchetna.com/public_html): failed to open stream: No such file or directory in /home/u445257189/domains/uttaranchalsanchetna.com/public_html/index.php on line 2

Warning: include_once(): Failed opening '' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php74/usr/share/pear') in /home/u445257189/domains/uttaranchalsanchetna.com/public_html/index.php on line 2
डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज किया - उत्तरांचल संचेतना
Tuesday, December 2, 2025
Homeउत्तराखंडडॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज किया

डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज किया

देहरादून । पश्चिम बंगाल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर मामले में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय में सेवारत उत्तराखंड प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ के डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज किया। शनिवार को आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) ने सुबह 6 बजे से 24 घंटे तक कार्य बहिष्कार की घोषणा की है।उत्तराखंड प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ। मनोज ने सभी चिकित्सकों से छुट्टी ना करने का आह्वान किया है और अस्पतालों और कार्यालयों में इक्ठा होकर दिवंगत महिला चिकित्सक को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है। उन्होंने सरकार से डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग उठाई है। वहीं आज दोपहर बाद प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के पदाधिकारियों की ओर से एक जूम मीटिंग रखी गई है। जिसमें शनिवार को संघ के सभी डॉक्टर ओपीडी कार्य बहिष्कार पर जा सकते हैं। उत्तराखंड प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ के संयुक्त सचिव डॉ। पंकज कोहली ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने 24 घंटे के कार्य बहिष्कार का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि आगे की रणनीति को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी आज जो भी फैसला लेगी, उसी के अनुरूप स्टेप आगे बढ़ाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments