Friday, December 5, 2025
Homeउत्तराखंडराज्यपाल ने किया निर्वाचन विभाग की पुस्तक ‘‘उत्तराखण्ड लोकसभा चुनाव-2024’’ का विमोचन

राज्यपाल ने किया निर्वाचन विभाग की पुस्तक ‘‘उत्तराखण्ड लोकसभा चुनाव-2024’’ का विमोचन

देहरादून, । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन में निर्वाचन विभाग, उत्तराखण्ड की पुस्तक ‘‘उत्तराखण्ड लोकसभा चुनाव-2024’’ का विमोचन किया। इस पुस्तक में निर्वाचन विभाग द्वारा लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने हेतु किए गए अभिनव प्रयास एवं जानकारियों को सम्मिलित किया गया है। इसके साथ-साथ जिलों के निर्वाचन अधिकारियों द्वारा किए गए विशेष प्रयासों की झलकियां भी इस पुस्तक में शामिल हैं। पुस्तक का संपादन राज्य नोडल अधिकारी डॉक्यूमेंटेशन डॉ. आनंद भारद्वाज, सह नोडल डॉ. एम. एस. सजवान और सह नोडल गरिमा मिश्रा द्वारा किया गया है।इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने जानकारी दी कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ‘‘कोई भी मतदाता न छूटे’’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान में उत्तराखण्ड के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं विभागों ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। अपने-अपने स्तर से सभी ने मतदाता जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments