Saturday, March 22, 2025
Homeउत्तराखंडजिलाधिकारी ने विभिन्न पटल के कार्यों का अवलोकन किया

जिलाधिकारी ने विभिन्न पटल के कार्यों का अवलोकन किया

देहरादून, । जिलाधिकारी प्रशासक नगर निगम देहरादून सोनिका ने नगर निगम परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न पटल के कार्यों का अवलोकन किया तथा कार्मिकों की उपस्थिति जांची। निरीक्षण उपरान्त अधिकारियों के साथ बैठक कर जिलाधिकारी ने नगर निगम के लेण्ड बैंक की जानकारी लेते हुए नगर निगम की भूमि पर तारबाड़ करने के निर्देश दिए। नगर निगम की खाली भूमि पर वृक्षारोपण करने तथा पार्क विकसित करने को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की प्रत्येक पटल खिड़की पर जो कार्य हो रहा है, उसकी जानकारी चस्पा करें। फरियादियों की सुविधा के लिए वेबसाइट की जानकारी चस्पा करें , ताकि जनमानस अपनी कार्य  प्रगति को ऑनलाइन चैक कर सकें। जिलाधिकारी ने टाउनहॉल की मरम्मत, सौंदर्यीकरण कराने हेतु आंगड़न करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम परिसर में पार्किंग को व्यवस्थित करते हुए बड़े वाहन, छोटे वाहन, फोर व्हीलर, टू व्हीलर का स्थान अलग-अलग चिन्हित करने तथा परिसर की साफ सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने वाहनों की सूची तलब करने के निर्देश दिए। स्ट्रीट लाइट की क्षेत्रवार रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए साथ ही ऐसा सिस्टम विकसित करें की लाइट खराब होने पर सूचना मिल सके।
निरीक्षण के दौरान 51 कार्मिक पटल पर नहीं मिले, जिनकी अनुपस्थिति लगाने के निर्देश अपर नगर आयुक्त नगर निगम को दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर निगम परिसर में आए लोगों से नगर निगम आने का कारण जाना तथा उनकी समस्याएं पूछते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत होने में देरी होने की शिकायतों पर कार्मिकों ने वेबसाइट की दिक्कत बताई। जिलाधिकारी ने वेबसाईट में सुधार लाने के निर्देश। नगर निगम के अधिकारियों को प्रतिदिन कूड़ा उठान की वार्डवार मॉनिटिरिंग करने तथा जटायू वाहन को रोस्टरवार क्षेत्र आवंटित कर सफाई कार्यों के निर्देश दिए। साथ ही जिन क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैंका जा रहा है वहां पर कार्मिकों से सर्वे कराते हुए कारण का पता लगाकर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments