Warning: include_once(/home/u445257189/domains/uttaranchalsanchetna.com/public_html): failed to open stream: No such file or directory in /home/u445257189/domains/uttaranchalsanchetna.com/public_html/index.php on line 2

Warning: include_once(): Failed opening '' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php74/usr/share/pear') in /home/u445257189/domains/uttaranchalsanchetna.com/public_html/index.php on line 2
भीषण गर्मी के चलते उत्तराखण्ड में वीकएंड पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब - उत्तरांचल संचेतना
Monday, November 17, 2025
Homeउत्तराखंडभीषण गर्मी के चलते उत्तराखण्ड में वीकएंड पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब

भीषण गर्मी के चलते उत्तराखण्ड में वीकएंड पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब

हरिद्वार, । देशभर में भीषण गर्मी चरम पर है। ऐसे में लोग राहत पाने के लिए हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को भी हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, 38 डिग्री पारे के बीच शहर से हाईवे तक जाम ही जाम है। शहर के अंदर भी वाहन रेंग-रेंगकर चलते दिखे।
भीषण गर्मी के कारण लोगों को जाम में फंसकर परेशानी का सामना करना पड़ा। हरिद्वार पहुंची भीड़ के कारण वाहनों से शहर की अधिकांश पार्किंगें भी फुल रही। पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए खूब पसीना बहाना पड़ा।  यही हाल ऋषिकेश में भी है। शहर में भारी जाम के कारण नेपाली फार्म से भानियावाला भेजे गए वाहनों को बड़कोट बैंड से नरेंद्रनगर भेजा जा रहा है। हरिद्वार से ऋषिकेश का सफर कई घंटों में पूरा हो रहा है। इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। जिससे रोजाना हजारों यात्री हरिद्वार पहुंच रहे हैं। गंगा घाटों पर भीड़ उमड़ रही है। शहर के अधिकांश होटल-धर्मशालाएं फुल चल रही हैं। सुदिन चढ़ने के साथ ही हरिद्वार में वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। दबाव बढ़ने के कारण हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर कई जगहों पर बार-बार जाम लग रहा है। चिलचिलाती धूप और उमस के कारण जाम में फंसने से वाहनों में सवार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।बह शहर के अंदर रेलवे रोड, पोस्ट ऑफिस के आसपास भी जाम की समस्या बन रही है। वहीं, रेलवे स्टेशन से लेकर वाल्मीकि चैक तक ज्यादा समस्या बनती रही।से ही दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ आदि से वाहनों के जरिये लोग पहुंचने शुरू हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments