देहरादून, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक रूप से ताकतवर बना है। आर्थिक समृद्धि के मामले में 2004 से 2014 तक हम दस वर्षों में भारत को 11वें स्थान से 5वें स्थान पर ले आये हैं। भारतीय जनता पार्टी भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने की गारंटी देती है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मोदी सरकार द्वारा गरीबों को हर महीने मुफ्त राशन दिये जाने की व्यवस्था लगातार चल रही है। उक्त बात भाजपा के स्टार प्रचारक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मध्यप्रदेश स्थित धार लोक सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर के समर्थन में नालछा में आयोजित एक चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के कार्यों ने दुनिया को भारत की ताकत का ऐहसास करवाया है। चन्द्रमा के साउथ पोल पहुंचने वाला भारत जहां एक ओर भारत पहला देश बना है वहीं दुसरी ओर रूस-युक्रेन युद्ध को कुछ समय के लिये रोकने के साथ-साथ युक्रेन से 22 हजार से अधिक भारतीयों की सकुशल स्वदेश वापसी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुशल नेतृत्व क्षमता का ही परिणाम है। इनता ही नहीं तिरंगे के सहारे भारतीयों के साथ-साथ वहां फंसे अन्य देशों के नागरीकों की भी वापसी सम्भव हो पायी थी।


