Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडभाजपा महिलाओं के सुहाग के प्रतीक प्रतीमंगलसूत्र परमं ओछी राजनीतिक करने पर...

भाजपा महिलाओं के सुहाग के प्रतीक प्रतीमंगलसूत्र परमं ओछी राजनीतिक करने पर उतर आई

देहरादून, । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के पास मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाने को कुछ नहीं कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में माहरा ने प्रधानमंत्री मोदी के मंगलसूत्र के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सुहागिन महिलाएं मंगलसूत्र को अपने सुहाग की निशानी के तौर पर धारण करती हैं। यह पवित्र परंपरा हिंदू धर्म में वैदिक काल से चली आ रही है। हिंदू धर्म में यह भी माना जाता है कि मंगलसूत्र में स्वर्ण के साथ ही चरेऊ के दाने भी धारण किए जाते हैं, जो अत्यंत ही पवित्र एवं पूज्य माने जाते हैं, लेकिन भाजपा ने इसका अपमान किया, जिससे अब भाजपा महिलाओं के सुहाग के प्रतीक प्रतीमंगलसूत्र परमं ओछी राजनीतिक करने पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि मंगलसूत्र बिकने की बात करने वाले भूल रहे हैं कि महिलाओं के मंगलसूत्र नोटबंदी में अपनी बेटियों की विदाई के लिए बिके थे। कोरोना महामारी में अपनों के उपचार के लिए बिके थे। जिनके राज में मंगलसूत्र बिके थे वे आज सत्ता की खातिर दूसरों पर झूठा आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस के शासनकाल में किसी भी महिला के सुहाग की निशानी छीनने की नौबत नहीं आई। भाजपा नेता एक तरफ महिलाओं के मंगलसूत्र को चुनावी हथियार बना रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भगवान केदारनाथ के मंदिर से 230 किलो सोने की गायब होने की जांच भी नहीं की जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments