Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडबनभूलपुरा हिंसा के 16 दिन बाद अता की गई जुम्मे की नमाज

बनभूलपुरा हिंसा के 16 दिन बाद अता की गई जुम्मे की नमाज

हल्द्वानी,। बनभूलपुरा हिंसा के शुक्रवार को 16 दिन हो गए हैं। इसके बाद अब जनजीवन पटरी पर लौट रहा है। जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुम्मे का नमाज अता की। जुम्मे की नमाज के दौरान जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही। इस दौरान बड़ी संख्या में फोर्सेस तैनात की गयी थी।सिटी हल्द्वानी ऋचा सिंह ने बताया सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामात किये गये हैं। उन्होंने कहा कर्फ्यू हटने के बाद शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुम्मे का नमाज अता की। इस दौरान उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने बताया बनभूलपुरा क्षेत्र के हालात सामान्य हो चुके हैं। दुकाने अब धीरे-धीरे खुलनी शुरू हो गई हैं। जगह-जगह पैरामिलिट्री फोर्स तैनात हैं। उसके अलावा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अभी भी क्षेत्र की निगरानी कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments