Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडभाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व राज्यपाल कोश्यारी का भव्य स्वागत

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व राज्यपाल कोश्यारी का भव्य स्वागत

नैनीताल,। पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पूर्व छात्र अध्यक्ष मोहित रौतेला के निवास चलनीछीना पहुंचने पर भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कोश्यारी ने कहा कि अपनी जमीन किसी भी बाहरी व्यक्तियों को ना बेचें और ना ही इन खेतों को बंजर रखें। इसमें किसी ना किसी चीज की खेती करें जो खेती यहां ज्यादा मात्रा में होती हो और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने में अपना सहयोग करें और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें। इस दौरान उन्हांेने सभी कार्यकर्ताओं की समस्या सुनी। इस दौरान भाजपा जागेश्वर के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र रौतेला, खीम रौतेला, गोविंद रौतेला, पूरन सिंह, मोहन रौतेला, कुंदन रौतेला, हरीश जोशी, विनोद मेहरा, प्रकाश मेहरा, बालम सिंह, देवेंद्र सिंह, चारु जोशी, विजय शिराड़ी, प्रताप गैड़ा, नारायण सिंह, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments