Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमहिलाओं के साथ थिरकते दिखे सीएम धामी

महिलाओं के साथ थिरकते दिखे सीएम धामी

देहरादून, । इन दिनों पहाड़ पर होली का रंग चढ़ा हुआ है राजधानी दूून से लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों तक होली के कार्यक्रमों और आयोजनों की धूम है। एक सप्ताह पूर्व से राज्य में खड़ी होली से लेकर बैठकी होली और फूल व रंगों की होली जमकर खेली जा रही है। लोकगीतों व लोक वाघ यंत्रों की धुनों पर लोग जमकर नाच रहे हैं और जमकर अबीर गुलाल उड़ रहा है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के समापन समारोह के दौरान आज मुख्यमंत्री आवास पर महिलाओं ने जमकर होली का जश्न मनाया। लोकगीतों पर महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अपने आप को थिरकने से रोक नहीं पाए। घंटो चले इस कार्यक्रम में महिलाओं ने खूब रंग गुलाल उड़ाया और मस्ती की।
उधर भाजपा मुख्यालय में भी आज होली के अवसर पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से होली मिलन कार्यक्रम मनाया और एककृदूसरे पर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ ने लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली के रंग उनके घर परिवार में खुशियों के रंग भरे और विकास की ओर ले जाए।
राजधानी दून में होली के अवसर पर एक होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन मौल्यार ग्रुप द्वारा पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के घर पर भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने यहां पहुंचे लोगों को गुलाल लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मौजूद मेयर सुनील उनियाल गामा भी यहां लोगों के साथ होली के रंगों से सराबोर दिखे। कई घंटे चले इस कार्यक्रम में लोगों ने लोक गीतों पर खूब नृत्य किया तथा जमकर रंग और गुलाल लगाया।
उधर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भी आज अपने विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार में होली के कार्यक्रम में व्यस्त दिखी। मालवीय उघान में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं के साथ उन्होंने खूब जमकर होली खेली तथा जमकर नाची भी। इसके अलावा रामनगर में आज कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रणजीत सिंह रावत ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के अलावा अन्य तमाम नेता व कार्यकर्ता होली के रंगों से सराबोर नजर आए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments