Warning: include_once(/home/u445257189/domains/uttaranchalsanchetna.com/public_html): failed to open stream: No such file or directory in /home/u445257189/domains/uttaranchalsanchetna.com/public_html/index.php on line 2

Warning: include_once(): Failed opening '' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php74/usr/share/pear') in /home/u445257189/domains/uttaranchalsanchetna.com/public_html/index.php on line 2
महेंद्र भट्ट ने वामपंथी संगठनों पर बड़ा हमला बोला - उत्तरांचल संचेतना
Tuesday, December 2, 2025
Homeउत्तराखंडमहेंद्र भट्ट ने वामपंथी संगठनों पर बड़ा हमला बोला

महेंद्र भट्ट ने वामपंथी संगठनों पर बड़ा हमला बोला

जोशीमठ,। जोशीमठ भू-धंसाव को लेकर वहां चल रहे आंदोलन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने वामपंथी संगठनों पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि वामपंथी संगठन धार्मिक यात्रा और साहसिक पर्यटन को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आंदोलन के पीछे सीपीआई और आइसा के लोगों का हाथ बताया। भट्ट ने कहा कि वहां कभी भारत-चीन भाई-भाई का नारा लगा था। उन्होंने सवाल किया कि आखिर वे सीमावर्ती क्षेत्र में विकास को अवरुद्ध करके क्या दर्शाना चाहते हैं। कार्यसमिति की बैठक के दौरान मीडिया से बातचीत में भट्ट ने ये आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जोशीमठ धार्मिक क्षेत्र होने के साथ सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। वहां वामपंथी संगठन धार्मिक और साहसिक यात्रा के पर्यटन को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। वहां की जनता में भय का वातावरण तैयार कर रहे हैं। सरकार वहां के प्रत्येक प्रभावित की मदद करने के लिए कटिबद्ध है। सरकार उनकी समस्याओं को सुन रही है। उन्होंने कहा कि वहां कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन विरोध का मुद्दा बनाकर वे सीमावर्ती क्षेत्र में क्या संदेश देना चाहते हैं। वामपंथ की हमेशा बड़े प्रोजेक्ट के खिलाफ सोच रही है। भट्ट ने कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि एनटीपीसी के कारण यह हुआ है। एनटीपीसी का काम समाप्ति की ओर था। अभी वैज्ञानिकों ने भी स्पष्ट नहीं किया है कि किस कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। आखिरकार इस विषय को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र में विकास अवरुद्ध करने का कौन सा कार्यक्रम लेकर बैठे हैं। भट्ट ने कहा कि हमारी चिंता इस बात को लेकर है कि उत्तराखंड का पर्यटन बाधित न हो। इस तरह के लोग उत्तराखंड के चारधाम यात्रा और साहसिक पर्यटन को प्रभावित कर रहे हैं। वहां के व्यापारी दुखी हैं। उनका व्यापार चैपट हो रहा है। आखिरकार धार्मिक यात्रा और साहसिक पर्यटन को रोकने का कुप्रचार हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments