Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडअलाव व रैन बसेरों से लोगों को मिल रही ठंड से राहत

अलाव व रैन बसेरों से लोगों को मिल रही ठंड से राहत

उधम सिंह नगर/ हरिद्वार, । पहाड़ प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। जिसके चलते प्रदेश के मुखिया ने सभी जिलाधिकारियों को समुचित अलाव व रैन बसेरों का इंतजाम करने को कहा। इसी बीच उधम सिंह नगर डीएम ने रुद्रपुर में अलाव और रैन बसेरों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों का हालचाल जाना व जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया। वहीं, हरिद्वार में भी मेयर अनीता शर्मा ने तीन रैन बसेरों का जायजा लिया वहीं मेयर ने भी गरीबों को कंबल बांटे। उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इस कड़ाके की ठंड के बीच जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने देर रात रुद्रपुर शहर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अलाव और रैन बसेरा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान ठंड से ठिठुर रहे लोगों को जिलाधिकारी ने कंबल वितरित किए और उनका हालचाल जाना।उधम सिंह नगर जिले में लगातार ठंड बढ़ रही है। ठंड में रुद्रपुर नगर निगम की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने देर रात रैन बसेरा, डीडी चौक, गाबा चौक, काशीपुर रोड फ्लाईओवर के नीचे, गल्ला मंडी, इंद्रा चौक, रोडवेज सहित कई स्थानों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने कंबल वितरित भी किया। वहीं, उन्होंने सक्षम लोगों से जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान भी किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments