Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकोहरे से परिवहन निगम की सेवा भी प्रभावित

कोहरे से परिवहन निगम की सेवा भी प्रभावित

ऋषिकेश, । मैदानी क्षेत्र में बढ़ रहे कोहरे के कारण रेल सेवा ही नहीं बल्कि परिवहन निगम की सेवाओं पर भी इसका असर देखा जा रहा है। सड़क पर भी कोहरे का असर देखा जा रहा है। परिवहन परिवहन निगम के ऋषिकेश डिपो से कानपुर, लखनऊ और रुपड़िया के लिए तीन सीधी बस सेवाएं नियमित संचालित होती हैं। इन तीनों की सेवाओं पर कोहरे का असर पड़ा है। ऋषिकेश से नजीबाबाद के बीच स्थिति सामान्य है। लेकिन नजीबाबाद से आगे मुरादाबाद, बरेली आदि इलाके में घना कोहरा छा रहा है। इसका असर इन सेवाओं पर पड़ा है। ऋषिकेश डिपो के परिवहन अधीक्षक अनुराग पुरोहित ने बताया कि कानपुर, लखनऊ और रुपड़िया से ऋषिकेश आने वाली बस सेवाएं दो से तीन घंटे विलंब से पहुंच रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments