Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा पर संकट, आरोप लगाकर चल रही यात्राः...

कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा पर संकट, आरोप लगाकर चल रही यात्राः चौहान

देहरादून, । भाजपा ने कांग्रेस के द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा की सार्थकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यात्रा अब सरकार को कोसने और आरोप प्रत्यारोप तक सीमित हो गयी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि जैसे हालात दिखाई दे रहे है, उससे लग रहा है कि कांग्रेस संकट मे है। सकारात्मक और और सौहार्द का वातावरण सृजित कर कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का दावा कर रही है, लेकिन यात्रा शुरू होते ही अपने पुराने ढर्रे पर लौटती नजर आ रही है। ऐसा वह पार्टी मे गुटबाजी और पार्टी के बड़े नेताओं के द्वारा यात्रा से कन्नी काटने के बाद सार्वजनिक रूप से फजीहत को बचाने के लिए आरोप प्रत्यारोप का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी के मामले मे कांग्रेस सरासर राजनीति कर रही है, जबकि मामले की जाँच एसआईईटी कर रही है। कांग्रेस को किसी यात्रा से कोई लेना देना नही है और बिना राहुल सोनिया परिक्रमा के उसकी कोई भी यात्रा पूरी नही होने वाली है। काग्रेस को सकारात्मक राजनीति की राह पकड़ने की जरूरत है, क्योंकि इसे बिना उसका उद्धार नही होने वाला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments