Friday, October 17, 2025
HomeUncategorizedदेवी नंदा सम्मान इस वर्ष वीरता और पराक्रम की भूमिका निभाने वाली...

देवी नंदा सम्मान इस वर्ष वीरता और पराक्रम की भूमिका निभाने वाली महिलाओं को दिया जायेगा

देहरादून, । सात वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में नवीन अग्रणी भूमिका निभाने वाली उत्तराखंडी महिलाओं को दिया जाने वाला देवी नंदा सम्मान इस वर्ष वीरता और पराक्रम की भूमिका निभाने वाली महिलाओं को दिया जायेगा। इस निमित्त सम्मानित होने वाली महिलाओं का चयन प्रदेश के विशिष्ट महानुभाव कर रहे हैं। चयन समिति की अध्यक्षता उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण करेंगी। आज इस सन्दर्भ में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सासंद तरुण विजय ने ऋतु खंडूडी से भेंट की।  समिति में प्रदेश के शिखर  बौद्धिक व्यक्तित्वों में पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी, कुलपति दून विवि डॉ सुरेखा डंगवाल, उपायुक्त केंद्रीय विद्यालय मिनाक्षी जैन, संगठन संयुक्त सचिव सीबीएसई, उत्तराखंड जयप्रकाश चतुर्वेदी हैं। नामांकन 25 अक्टूबर तक आमंत्रित किये गए हैं। पुरस्कार समारोह में केंद्रीय समाज कल्याण राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभाध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और डॉ सैयद फारूक (प्रमुख हिमालय वैलनेस ) अतिथि होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments