देहरादून, । भाजपा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को संकल्प दिवस व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में बड़े पैमाने पर मनाने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड को 2025 तक अग्रणी राज्य बनाने के लिए सीएम धामी के संकल्पों को लेकर भाजपा 16 सितंबर को उनके जन्मदिन पर जनता के बीच जाएंगे, साथ ही प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़े को विभिन्न रचनात्मक कार्यों के माध्यम से मनाया जाएगा। पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में महेन्द्र भट्ट ने कहा कि पार्टी 16 सितंबर को होने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाने जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष पुर्ण होने के लिए उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लक्ष्य पूर्ण करने की दिशा में प्राणप्रण से जुटे है। उनके विजन व दिशानिर्देशों से निर्मित संकल्पों से ही आज प्रदेश के जनमानस के मन मे भी विकास की नई नई ऊंचाइयों राज्य के पहुंचने का विश्वास कायम हुआ है। चाहे इसमें इसमें सरलीकरण समाधान से सतुष्टि हो, या सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास हो या एक ही लक्ष्य एक ही सपना भ्रष्टाचार मुक्त हो उत्तराखंड अपना हो, कानून का सख्ती से पालन की बात हो, यातायात की सुविधाएं जैसे आयोजन की बात हो। ऐसे तमाम संकल्प हैं जिनके माध्यम से पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड के सपनों को पूर्ण करना चाहते हैं।