Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत

सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत

हरिद्वार। तेज रफ्तार दो बाइक की आमने सामने टक्कर में जहंा चाचा भतीजे की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं मृतक की भाभी सहित 6 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जें में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार एक युवक अपनी भाभी और अपने भतीजा भतीजी के साथ लक्सर जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक कुआं खेड़ा के पास पहुंची तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गयी। हादसे में चाचा भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी भाभी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। मृतक रुड़की के बेलड़ा गांव के रहने वाले हैं। उनका पूरा परिवार लक्सर से एक शादी समारोह से घर लौट रहा था, जबकि दूसरी बाइक पर सवार लोग देहरादून व लक्सर के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक पर सवार देहरादून निवासी अनुज, उसकी पत्नी अनु और उसकी साली ज्योति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर ऋषिकेश रेफर किया गया है। तीनों बाइक से लक्सर के प्रीतपुर गांव में जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि घायलों का उपचार चल रहा है तो वहीं पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments