Warning: include_once(/home/u445257189/domains/uttaranchalsanchetna.com/public_html): failed to open stream: No such file or directory in /home/u445257189/domains/uttaranchalsanchetna.com/public_html/index.php on line 2

Warning: include_once(): Failed opening '' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php74/usr/share/pear') in /home/u445257189/domains/uttaranchalsanchetna.com/public_html/index.php on line 2
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी - उत्तरांचल संचेतना
Tuesday, December 2, 2025
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी

देहरादून, । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस की प्रदेश के खिलाड़ियों एवं युवाओं को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जारी अपने संदेश में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि खेलों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है, खेल जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो कि आशा-उमंग व शक्ति का संचार करता है और जीने की कला सिखाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों को हर सम्भव सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। राज्य में योजनाबद्ध तरीके से खेल सुविधाओं को विकसित कर खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण देने के प्रयास निरंतर जारी है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई गई है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खिलाड़ियों की सुविधा अनुसार एवं उनके हितों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर खेल नीति में और सुधार किये जायेंगे। नई खेल नीति में कई प्रावधान किए गए हैं, जिससे हमारे नौजवान खेल के क्षेत्र में नई बुलंदियां हासिल करें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को पूर्वाह्न 11ः30 बजे राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में ’मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ का शुभारम्भ करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments