Warning: include_once(/home/u445257189/domains/uttaranchalsanchetna.com/public_html): failed to open stream: No such file or directory in /home/u445257189/domains/uttaranchalsanchetna.com/public_html/index.php on line 2

Warning: include_once(): Failed opening '' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php74/usr/share/pear') in /home/u445257189/domains/uttaranchalsanchetna.com/public_html/index.php on line 2
हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली रैली - उत्तरांचल संचेतना
Tuesday, December 2, 2025
Homeउत्तराखंडहर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली रैली

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली रैली

विकासनगर, । हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विधायक सहदेव पुंडीर के नेतृत्व में रैली निकाली गई। सेलाकुई स्थित शहीद स्थल से शुरू हुई रैली रामपुर, सहसपुर होते हुए ढाकी में समाप्त हुई।
कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित करते हुए विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर पर तिरंगा घर की शान को बढ़ाएगा। घर में रहने वाले हर नागरिक के मन में देशप्रेम की भावना प्रबल होगी। कहा कि तिरंगा हर भारतीय की शान है। तिरंगा ही देश में एक विधान एक निशान की भावना को मजबूत बनाकर रखता है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा लहराने को कहा। रैली में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सुखदेव फर्सवाण, नवीन रावत, राजू थापा, गजेंद्र थापा, राजेंद्र प्रसाद बलूनी, अनिल नौटियाल आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments