Warning: include_once(/home/u445257189/domains/uttaranchalsanchetna.com/public_html): failed to open stream: No such file or directory in /home/u445257189/domains/uttaranchalsanchetna.com/public_html/index.php on line 2

Warning: include_once(): Failed opening '' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php74/usr/share/pear') in /home/u445257189/domains/uttaranchalsanchetna.com/public_html/index.php on line 2
सूरज के चारों तरफ कई घंटे तक बना रहा सतरंगी गोला - उत्तरांचल संचेतना
Tuesday, December 2, 2025
Homeउत्तराखंडसूरज के चारों तरफ कई घंटे तक बना रहा सतरंगी गोला

सूरज के चारों तरफ कई घंटे तक बना रहा सतरंगी गोला

देहरादून, । उत्तराखंड में रविवार को एक अद्भुत घटना देखने को मिली। दोपहर में सूरज के आसपास एक सतरंगी गोला बन गया। इस अद्भुत नजारे को देख हर कोई चकित रह गया। कईं घंटे तक सूरज के आस-पास ये सतरंगी गोला बना रहा। लोगों ने इस खूबसूरत नजारे को अपने कैमरे में कैद किया। वहीं, जैसे ही यह नजारा दिखा इसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।इस नजारे को देखकर लोग इसे चमत्कारिक घटना बता रहे थे। लेकिन जानकारों की मानें तो यह एक साधारण प्राकृतिक घटना है। विदेशों में अक्सर ये नजारा दिख जाता है, लेकिन भारत में यह नजारा कम ही नजर आता है। सूर्य या चंद्रमा के चारों ओर बनने वाले इस गोले की त्रिज्या लगभग 22 डिग्री होती है। इसलिए इस घटना को सन हालो या 22 डिग्री हालो कहते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments