Sunday, August 3, 2025
Homeउत्तराखंडघर में वन्य जीव घुसने से मचा हड़कंप

घर में वन्य जीव घुसने से मचा हड़कंप

लालकुआं, । डौली रेंज के वार्ड 15 विकासनगर किच्छा में मनोज कुमार के घर में वन्य जीव घुस गया। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी जानकारी डौली रेंजर अनिल जोशी को दी। मौके पर पहुंची डौली रेंज की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित पकड़ लिया। रेंजर अनिल जोशी बताया यह दुर्लभ वन्य जीव हनी ब्रेजर है। इसका मुख्य भोजन मधु मक्खी का शहद है। यह जंगल से भटक कर आबादी क्षेत्र में पहुंच गया है। जिसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया है। रेस्क्यू टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, वन दरोगा दिनेश पंत, चंद्र शेखर भट्ट, अमजद खान, गगनदीप, अर्जुन भाकुनी आदि रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments